कार्यकर्ताओं के साथ केक काटते विधायक कैलाश राजपूत।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। भाजपा कार्यकर्ताओं से शनिवार को तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर शिलान्यास के मौके पर घर-घर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। भाजपा के कई वर्षों के संघर्ष के बाद हिंदू समाज के लिए यह गौरवपूर्ण दिन देखने को मिला है।
विधायक ने कहा कि यह पल उस दिन से कम नहीं होगा जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लंका विजय कर अयोध्या वापस लौटे थे। उस दिन अयोध्यावासियों ने घर-घर दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। देशवासियों को पांच अगस्त को एक बार फिर श्रीराम के स्वागत का मौका मिला है, जिसे हर देशवासी को पूरे उत्साह से मनाना चाहिए। इससे पहले कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा विधायक ने अपने जन्मदिन का केक काटा।
इस अवसर पर गल्ला आलू व्यापारी संघ के संरक्षक राजीव सिंह गोर उर्फ पुच्ची ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत, सुरेंद्र दीक्षित एडवोकेट, वरुण गुप्ता, रज्जन चौहान, विकास राजपूत, अमन राजपूत, संतोष राजपूत व संजय राजपूत आदि भाजपाई मौजूद रहे।