फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने दी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के ग्राम बिकरु में मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियाें को कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रदेश सरकार से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, प्रदेश समन्वयक संजय पॉल के नेतृत्व में कांग्रेसी ब्लाक मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। कांग्रेसियाें ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। समाज की सुरक्षा में लगी रहने वाली पुलिस पर भी हमले हो रहे हैं। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार से पुलिस हमले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। देवकीनंदन दुबे, उमर खान, विनोद दुबे पप्पू, बहार कुरैशी, सादिक खान, गोविंद वर्मा व आशाराम यादव शामिल रहे।
सपाइयों ने की एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग
तिर्वा। सपा नेता इंद्रेश यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कस्बा के गांधी चौराहे पर कैंडल जलाकर मृतक पुलिसकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सपा नेता ने कहा कि अपराधी विकास दुबे को सत्तापक्ष नेताओं का शरण प्राप्त था। उन्होंने मांग किया कि मृतकों के परिजनों को सरकार एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा के तौर पर दे। अंशुल गुप्ता, दिलशाद हुसैन, संदीप यादव, पूर्व सभासद शनि यादव नदीम, हैपी यादव, रेहान वारसी, अरविंद भदौरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सपाइयों ने भी मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि
कन्नौज। पार्टी कार्यालय पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में सपाइयों ने शहीद पुलिस कर्मियो को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि योगी सरकार में पुलिस कर्मियों पर लगातार हमला हो रहा है। इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में जब जनता के रक्षक भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की हालत क्या होगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार शहीद परिवार को एक-एक करोड़ रुपये और नौकरी देने की मांग भी की। अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, कल्लू शर्मा, आफाक, संजीव मिश्रा, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें