फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे चार शिक्षकों पर रिपोर्ट
-खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे चार शिक्षकों के खिलाफ शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया।
तालग्राम ब्लॉक के खंड़ शिक्षा अधिकारी पवन कुमार द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय रोली में तैनात शिक्षक अनुराग सिंह पुत्र बंसराज निवासी मोहल्ला ग्रेसी गंज छिबरामऊ और ग्राम गदौरा तालग्राम के प्राइमरी विद्यालय में तैनात मनोज कुमार पुत्र माधव सिंह निवासी अंगूरी बाग फर्रुखाबाद, ग्राम निजामपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात विपिन कुमार पुत्र यस लाल निवासी अलावलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह लोग फर्जी कागजों के आधार पर नौकरी कर रहे थे। विभागीय जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुगरापुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार दीक्षित ने लालपुर पूर्वी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक सर्वेश कुमार पुत्र माधव सिंह निवासी अंगूरी बाग फर्रुखाबाद के खिलाफ भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।