फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए बनेगा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश की जनता को तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए नगर में आधुनिक सुविधाओं का पचास शैय्या अस्पताल शीघ्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की ऐसी गंगा बहाई गई है, जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग व तबके को मिल रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। महिलाओं के लिए नगर में शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त पचास शैय्या अस्पताल का निर्माण शुरू हो जाएगा, जिसके बाद महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए आगरा, लखनऊ व कानपुर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सीएए व एनआरसी पर विरोधी पार्टियों द्वारा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन देश की जनता इतनी समझदार है कि वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य, दिलीप गुप्ता, आनंद गुप्ता, विवेक दुबे, रामप्रकाश शाक्य, अंकित दुबे, रवि चौबे, ओमकार शाक्य सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें