फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्र फैशन की चीज, पेट गाय के गोबर से भरेगा: धर्मपाल सिंह

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और विधायक तिर्वा कैलाश राजप? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह गाय और गोबर का महत्व बताते हुए इस कदर भावनाओं में बह गए कि बयान सुनकर हर कोई अचंभित रह गया। मंत्री ने कहा कि इत्र से पेट नहीं भरेगा। इत्र फैशन की चीज हो सकती है, लेकिन पेट तो गाय के गोबर से भरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पता नहीं किस योजना के तहत लोग गाय छोड़ने का काम कर रहे हैं। देसी गाय खत्म होती जा रहीं हैं। आस्ट्रेलिया हमसे देसी गाय ले गया। अन्य देश हमसे गाय मांग रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज व नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि सरकार ने इस बार के बजट में किसानों को अधिक तरजीह दी है। जीडीपी नापने का पैमाना भी खेती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब कन्नौज के लिए सदन में घोषणाएं कर रहे थे तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि हमें गोबर नहीं चाहिए। कन्नौज की पहचान इत्र से है। मंत्री ने कहा कि इत्र से पेट नहीं भरेगा, पेट गाय के गोबर से भरेगा।
उन्होंने कहा कि जैविक खाद से खेती बढ़िया होगी और इससे कृषि उत्पाद बढ़ेंगे। इसके बाद उन्होंने गाय के धार्मिक महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गाय में दूध नहीं, अमृत होता है। गाय के गोबर में लक्ष्मी होती है। गाय के मूत्र में गंगा मैया का वास है। गोबर की खाद से उत्पादकता बढ़ेगी। गाय हमारी माता भी है और जीवनदाता भी है। गोशालाओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कवायद चल रही है। दावा किया कि इसी वर्ष दिसंबर तक छुट्टा मवेशियों की समस्या खत्म हो जाएगी। जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि गोचर की भूमि को विशेष अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराएं। इस दौरान तिर्वा के विधायक कैलाश राजपूत व अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी आलोक यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर घर नल योजना की दुर्दशा पर खफा हुए मंत्री
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जल निगम की हर घर नल योजना की स्थिति बेहद खराब मिली। मंत्री ने बताया कि 50 फीसदी कार्य भी इस योजना के तहत जिले में नहीं हुआ है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इसी माह के अंत तक विशेष प्रयास कर योजना का 50 फीसदी कार्य पूरा कर लिया जाए। जनपद में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी पता चला है। लखनऊ पहुंचकर इस मामले में जानकारी करेंगे। सधे शब्दों में स्वीकार किया कि सीवीओ की कमी है। जल्द ही स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें