फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने 17 जनवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के ब्लॉक मॉनिटर देवेंद्र कुमार तिवारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमेशचंद्र वर्मा के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों, आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया। वैक्सीन को सुुुुरक्षित रखने और खुराक पिलाने के टिप्स दिए गए। ब्लॉक प्रतिरक्षा अधिकारी राम सिंह निर्मल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग के कई अभियान प्रभावित हुए हैं। कोरोना काल में पहली बार 17 जनवरी से पोलियो अभियान शुरू होने जा रहा है।
पहले दिन ब्लॉक तालग्राम के 149 बूथों पर खुराक पिलाई जाएगी। 18 से 22 जनवरी तक 94 टीमें घर-घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाएंगी। इसके लिए 30 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इस मौके पर बीपीएम महेंद्र सिंह, बीसीपीएम शमशाद, ब्लॉक एआरओ सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें