गोविंद सत साहित्य प्रचार समिति व प्रभातफेरी मंडल की
ओर से मंगलवार की सुबह पांच बजे से पुलिस के कड़े पहरे में गोरक्षा रैली
निकाली गई।
समिति ने गंगेश्वरनाथ मंदिर के पीछे स्थित आरएस यादव इंटर
कालेज के पास गोविंद गोपाल गोशाला की स्थापना की है। इसके तहत मंगलवार की
सुबह गो रक्षकों ने मंशेश्वरनाथ मंदिर परिसर से गोरक्षा रैली निकालने का
आह्वान किया था। मंगलवार की सुबह पांच बजे रैली स्थल के बाहर कोतवाल
रामप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के अलावा विशुनगढ़ व सौरिख
थानों के फोर्स के साथ पीएसी ने डेरा डाल दिया था।
निर्धारित समय से करीब
आधे घंटे देर से शुरू हुई रैली में जहां भक्त भजन गुनगुनाते हुए चल रहे थे,
वहीं भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों के अलावा फोर्स चल रहा था।
रैली मंदिर से नगर के मुख्य से मार्ग होते हुए बजरिया रोड व इंदिरानगर का
भ्रमण कर रोडवेज बस स्टैंड होते हुए मंदिर स्थल आकर समाप्त हुई।