तिर्वा। क्षेत्र के नुनारी गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने घायलावस्था में युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया था और मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी के पास से चोरी की नकदी बरामद कर जेल भेज दिया।
गांव नुनारी निवासी अशोक कुमार के घर का ताला तोड़कर आरोपी अंदर घुस गया और घर में रखे 13,500 रुपये पार कर भाग निकला। युवक के घर से निकलते समय ग्रामीणों को शक हुआ तो पकड़ लिया ओर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल चोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।
लखनऊ के सैनिक में कार्यरत मकान मालिक अशोक कुमार दोपहर में गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि नुनारी में उनका पैतृक मकान है और घटना की जानकारी गांव के ही सुरजीत ने दी थी। अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कस्बे के अशोक नगर निवासी संदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी बरामद की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ंं