फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस ने चार लाख की हरियाणा की शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार लाख रुपये कीमत की हरियाणा की शराब और एक पिकअप बरामद की गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस टीम ने रविवार को पाल चौराहा अंडर पास पर मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पिकअप को रोका। तलाशी में गाड़ी से 24 पेटी रायल ग्रीन और 19 पेटी सिगनेचर हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी बिहार के वैशाली जिले के थाना महनार निवासी राहुल कुमार व थाना महुआ के गांव महुआ रामराय मनी कुमार से पुलिस ने पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे। बिहार में शराब पर प्रतिबंध होने के कारण वहां ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। इससे मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर परिवार का पालन-पोषण और अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें