फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का विरोध

Tue, 05 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलाव को लेकर भाजयुमो में रोष जताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और गवर्नर को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में जो नए नियम बनाए गए हैं, उसके तहत मेरिट और फिजिकल के आधार पर भर्ती की जाएगी। कहा कि यह युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर कराई जानी चाहिए, ताकि छात्रों और युवाओं को न्याय मिल सके।

सोमवार को त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजयुमो पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित को सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर अमन कुमार, अमित कुमार, हिमांशु शुक्ला, अभिषेक प्रताप सिंह, दीपक शर्मा, रिंकू यादव, रोहित यादव, गजेंद्र सिंह, शिवम शुक्ला, नवीन कुमार, राममोहन सिंह, सचिन कुमार, नीलेश, पुष्पेंद्र कुमार, मोहम्मद कलीम, विनीत कुमार, मोहन कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें