फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारा, 200 लीटर लहन नष्ट किया

विज्ञापन
लहन नष्ट करती पुलिस टीम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 
विज्ञापन


तालग्राम (कन्नौज)। पुलिस ने गांव निकवा गिहार बस्ती में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया।  200 लीटर लहन व शराब बनाने की भट्टी को नष्ट किया गया। पुलिस ने15 लीटर शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



एसएसआई सोबरन सिंह, गौरव, स्वदेश की टीम ने महिला सिपाहियों के साथ मंगलवार सुबह निकवा गिहार बस्ती में छापा मारा। छापे की भनक पर कच्ची शराब बनाने वाले घरों से फरार हो गए। नाले व कूड़े के ढेर में दबाकर रखे गए प्लास्टिक के डिब्बों में लहन मिला। पुलिस टीम ने लहन नष्ट कर दिया। सूजा भोंककर डिब्बे फोड़ डाले। गांव के महेश चंद्र को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। भट्टी व उपकरणों को तोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है। चुनाव के तहत अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें