फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस ब्रान रिफाइंड का भरा नमूना

विज्ञापन
लोडर से लाए गए तेल का नमूना भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडेय। - फोटो : amaruja
विज्ञापन
 
विज्ञापन

कन्नौज। कन्नौज में बिक्री के लिए लोडर से लाया जा रहे रिफाइंड के 12 ड्रम को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जीटी रोड पर पकड़ लिया। कागजात सही होने पर नमूना भरकर छोड़ दिया।
विज्ञापन



 मंगलवार दोपहर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडेय को सूचना मिली कि हरदोई जनपद से लोडर पर लाद कर 12 ड्रम मिलावटी रिफाइंड कन्नौज लाया जा रहा है। उन्होंने जीटी रोड पर एक लोडर को रोककर 12 ड्रम रिफाइंड भरे पकड़े। चालक ने अपना नाम अतुल सिंह पुत्र सुशील सिंह निवासी माधौगंज हरदोई बताया। चालक ने बताया कि उसके पास सभी कागजात हैं। जांच करने पर पाया गया कि रिफाइंड राइस ब्रान आयल है। इसे माधौगंज से लोडकर कन्नौज के मोहल्ला सफदरगंज स्थित न्यू इंडिया कंपनी लाया जा रहा था। शक होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक ड्रम से कुछ तेल निकाल कर सैंपल भरा है। चालक से अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद रिफाइंड को छोड़ दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह रिफाइंड होली पर बेचने के लिए कन्नौज लाया गया है। सैंपल फेल आया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिफाइंड की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें