फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए पुलिस ने किया रिहर्सल

Tue, 22 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में गुरुवार को निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार की दोपहर ड्यूटी का रिहर्सल किया। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर मकानों की छतों पर संगीनों से लैस पुलिस जवानों को लगाया।
विज्ञापन


सीओ सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी बीएल यादव के साथ में पुलिस व पीएसी के जवानों ने ठठिया रोड चौराहे से लेकर गांधी चौक चौराहे तक सुरक्षा व्यवस्थाएं जांची। छतों पर तैनाती को स्पाट चिह्नित किए।

उधर, गुरुवार की दोपहर निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियां जोरशोर से जारी है। कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो को बिजली की आकर्षक झालरों से सजाया जा रहा है। सभी मस्जिदों को भी फूलों व बिजली की आकर्षक झालरों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें