कस्बे में गुरुवार को निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी में सुरक्षा व्यवस्था को
लेकर पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार की दोपहर ड्यूटी का रिहर्सल किया।
संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर मकानों की छतों पर संगीनों से लैस पुलिस
जवानों को लगाया।
सीओ सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी बीएल
यादव के साथ में पुलिस व पीएसी के जवानों ने ठठिया रोड चौराहे से लेकर
गांधी चौक चौराहे तक सुरक्षा व्यवस्थाएं जांची। छतों पर तैनाती को स्पाट
चिह्नित किए।
उधर, गुरुवार की दोपहर निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी की
तैयारियां जोरशोर से जारी है। कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो को बिजली की
आकर्षक झालरों से सजाया जा रहा है। सभी मस्जिदों को भी फूलों व बिजली की
आकर्षक झालरों से सजाया जा रहा है।