गुरसहायगंज। कस्बे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए शनिवार को पैदल मार्च निकाला। इस दौरान नगर में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने और आम जनता को भरोसा दिलाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल को देखते हुए पुलिस बेहद चौकन्नी नजर आ रही है। कोतवाल आलोक दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाल। पुलिस जवान आधुनिक शस्त्रों, हेलमेट और बाड़ी प्रोटेक्ट पहनकर बाइक एवं चार पहिया वाहनों पर सवार होकर नगर की मुख्य सड़कों पर निकले। शुरुआत कोतवाली परिसर से की गई। इसके बाद जीटी रोड और तिर्वा रोड होते हुए विभिन्न मार्गों से पुलिस जवान गुजरे।
कोतवाल आलोक दुबे ने कहा कि दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने साफ कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का फ्लैग मार्च देखकर लोगों ने राहत की सांस ली और त्योहारों पर शांति और सुरक्षा की उम्मीद जताई है।