फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कराया सुरक्षा का अहसास

Sun, 14 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्योहारों को लेकर एसपी ने पुलिस को चाकचौबंद करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। जिले भर के थानों और कोतवाली पुलिस ने अपने-अपने कस्बों में फ्लैग मार्च निकालकर जनता को शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर शनिवार को सुबह नौ बजे के करीब पुलिसकर्मी तैयार होकर अपने-अपने थाना कोतवाली पहुंचे। बाडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, डंडा व दंगा नियंत्रण के अन्य शस्त्र लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च शुरू किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य व कोतवाल श्यामवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस और पीएसी के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।

कोतवाली से शुरू हुआ फ्लैग मार्च गढ़ैया, ग्वालमैदान, बड़ा चौराहा, लाखन चौराहा, राम नरायन चौराहा होते हुए हाजीगंज से अन्य मोहल्लों में भ्रमण करते हुए गौरीशंकर रोड, शेखाना मोहल्ला होते हुए कोतवाली में समाप्त हुआ। यहां एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। इसी तरह ठठिया कस्बे में थाना प्रभारी रवींद्रनाथ यादव की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


सदर बाजार होते हुए मुख्य मार्ग से फ्लैग मार्च थाने तक पहुंचा। इसी तरह तिर्वा कस्बे में कोतवाली प्रभारी बीएल यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू हुआ। मुख्य मार्ग होते हुए तिर्वागंज व तिर्वा खास क्षेत्रों में फोर्स ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया। इसी तरह इंदरगढ़ थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र की अगुवाई में पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार व मुख्य चौराहे पर फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें