फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
कानपुर पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला में बच्चों को जानकारी देते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व ? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को शहर के कानपुर पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने इंटर तक के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। एसपी ने कहा कि परेशानी में छात्र या छात्राएं घबराएं नहीं। मामला पुलिस को बताएं। पुलिस बिना नाम सामने लाए सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि अक्सर घर के मुखिया या कमाने वाले लोग वाहनों से निकलते हैं। लापरवाही से वाहन चलाने, सीट बेल्ट, हेलमेट न लगाने से हादसों में जान चली जाती है। पापा, चाचा, भाई कोई भी घर से बाहर निकले तो उसे हेलमेट और सीट बेल्ट प्रयोग करने की सलाह जरूर दें। वह लोग भी हेलमेट पहन कर ही बाइक या स्कूटी पर बैठें। हादसों और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस सख्ती बरतती है। इससे लोग पुलिस से नफरत रखते हैं। पुलिस मित्र है, दुश्मन नहीं। हम भी आप ही के परिवार का एक हिस्सा हैं। व्यवस्था का पालन कराने के लिए वर्दी पहना दी गई है। वहीं प्राधानाचार्य मोविना कामरान ने कहा कि अपराध और सड़क हादसे की जिम्मेदारी पुलिस की नहीं समाज के हर व्यक्ति की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें