फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अतिक्रमण पर पुलिस की निगाह टेढ़ी, दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग पर लाइलाज बीमारी बन चुके अतिक्रमण के खिलाफ नवागंतुक कोतवाल की निगाह टेढ़ी हो गई है। गुरुवार को पैदल मार्च पर निकले कोतवाल ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए फुटपाथ पर लगे सामान को हटाने के निर्देश दिए। शुक्रवार से अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नगर के पूर्वी से लेकर पश्चिमी बाईपास तक दुकानदारों ने फुटपाथ पर अवैध कब्जा है। फुटपाथ गायब होने के कारण पैदल लोगों को मुख्य सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के साथ चलना पड़ता है। अक्सर बड़ा वाहन गुजरते ही मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। गुरुवार की देर सायं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए फटकार लगाई। कोतवाल ने दुकानदारों को निर्देश दिए शुक्रवार से फुटपाथ पर दुकान का सामान लगा मिला तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फुटपाथ पैदल चलने वाली जनता के लिए है, उसे दुकानदार हर हाल में खाली कर दें। पुलिस का कड़ा रुख देख कोतवाली से रोडवेज बस स्टैंड तक दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पैदल गश्त के दौरान अतिरिक्त निरीक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें