फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर रिहा अपराधियों पर पुलिस अफसर रखें पैनी नजर

विज्ञापन
थाना ठठिया का निरीक्षण करतेआईजी एन रविंद्र व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया। संगीन अपराधों में जमानत पर रिहा अपराधियों पर पुलिस अफसर पैनी नजर रखें। अगर क्षेत्र में कोई अपराध होता है तो उनकी गतिविधि देकर पूछताछ करें। अपराध नियंत्रण के साथ कोरोना संकट में सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराएं। इससे संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है। यह बाजें आईजी डा. एन रवींद्र ने रविवार को थाना ठठिया के निरीक्षण के दौरान समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन

बैठक में कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पिछले अपराधों की समीक्षा कर कार्रवाई की जानकारी ली। कहा कि सभी पुलिसकर्मी मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। थाने आने वाले पीड़ितों की मदद की जाए। समस्या के निस्तारण के बाद पीड़ित से संतुष्ट होने के बारे में पता कर लें। उन्होंने बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें