फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस के जुल्म की कहानी: लहसुन चोरी का जुर्म उगलवाने के लिए थाने में दी थर्ड डिग्री, अनैतिक तरीके से...

Thu, 17 Aug 2023 01:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज में तीन युवकों पर थर्ड डिग्री का प्रयोग किया गया। ठठिया थाना इलाके के औसेर गांव में लहसुन चोरी का जुर्म उगलवाने के लिए पुलिस ने तीन युवकों को बेरहमी से पीटा। तीनों को  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित हो गए हैं।
विज्ञापन
थाने में थर्ड डिग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के ठठिया थाना इलाके के एक गांव से एक माह पहले हुई लहसुन चोरी का जुर्म उगलवाने के लिए तीन युवकों पर पुलिस के जुल्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसपी से पूरे मामले की शिकायत की गई। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव का है। बताया जा रहा है एक महीना पहले गांव के भुल्लन सिंह का नौ कुंतल लहसुन चोरी हो गया था। पुलिस उस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी थी। 

औसेर गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सोमवार की देर शाम को औसेर चौकी इंचार्ज विनय कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार व मुल्तान आए और बेटे मिथुन कुमार के अलावा गांव के ही निवासी मैनू खान और विवेक को ले गए। 
विज्ञापन


रामनरेश का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने चोरी का जुर्म उगलवाने के लिए तीनों युवकों के साथ बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों ने चोरी की बात से इंकार किया तो तीनों ने अगली सुबह छोड़ने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की। 
 

सुबह गांव के कुछ लोगों के कहने पर पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया। युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसके बाद एसपी से शिकायत की गई। शिकायत की गंभीरता देखते हुए चौकी इंचार्ज और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

सीओ बोले, अनैतिक तरीके से हुई पूछताछ में तीनों निलंबित
इस मामले में तिर्वा के सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि औसेर चौकी की पुलिस ने तीनों युवकों को अनैतिक तौर पर चौकी ले जाकर पूछताछ की।

इस मामले में चौकी इंचार्ज समेत दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच सीओ छिबरामऊ दीपक दुबे को दी गई है। जांच में जो भी हकीकत सामने आएगी, उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

पिटाई से दहशत में युवक व परिजन
चोरी का आरोप कुबूल करवाने को लेकर पुलिस की पिटाई से तीनों युवक दहशत में हैं। उनके परिजनों का कहना है कि पुलिस पर कार्रवाई को लेकर बाद में और परेशानियों का सामना न करना पड़ जाए। उन्होंने बताया कि बच्चों की हालत देकर परिवार के सदस्य बहुत डरे-सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें