फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 24 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ई-रिक्शा से 24 किलोग्राम गांजा बेचने जा रहे पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को मिरगावां अंडर पास के निकट से पुलिस ने गिरफ्तार किया। तस्कर उड़ीसा से तीन हजार से चार हजार रुपये में गांजा खरीदकर लाते हैं और जनपद में 12 हजार से 14 हजार रुपये किलो में बेच देते हैं। पुलिस गांजा की कीमत करीब तीन लाख रुपये बता रही है।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार रात एसओजी की मदद से गुरसहायगंज पुलिस ने ई-रिक्शा से गांजा बेचने जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सदर कोतवाली के मोहल्ला ताजपुर नौकास्त निवासी निहाल, विजेंद्र और कानपुर नगर के थाना चकेरी के मोहल्ला देवीगंज निवासी अरुण बताया है। पुलिस ने इनके पास से 24 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद किया है। निहाल और विजेंद्र पिता-पुत्र हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग उड़ीसा से गांजा खरीदकर ट्रेन से लाते हैं और जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें