मोहल्ला शेखाना में हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटने
से खंभे में करंट दौड़ गया, जिससे चपककर चार भैंसों की मौत हो गई।
मोहल्लेवासियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
सोमवार
को शेखाना मोहल्ला निवासी परवेज अहमद अपनी चार भैंस लेकर पानी पिलाने
मोहल्ले के बाहर गए थे। लौटते वक्त भैंसें एक खेत से होकर निकलीं। इसमें
लगे लोहे के खंभे के पास एक भैंस करंट की चपेट में आ गई। तभी पीछे चल रहीं
तीन अन्य भैंस भी उसके पास पहुंच गई। इससे चारों भैंस करंट की चपेट में आ
गईं।
चंद मिनटों में ही उनकी मौत हो गई। भैंस को बचाने के प्रयास में परवेज
के भी हाथ झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही
मोहल्ले के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मोहल्लेवासियों ने बिजली
विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जुनेद, गुड्डू अहसन, शहजाद,
वहाज, शानू आदि ने एक्सईएन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पीड़ित का
कहना है कि सभी भैंस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी।