फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवक से जहरखुरानी, मोबाइल व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दिल्ली में चालक की नौकरी करने जा रहा युवक शनिवार को जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। बदमाश युवक से नकदी और मोबाइल लूटकर उसे अलीगढ़-कानपुर हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव सराय बारामऊ निवासी 45 वर्षीय रत्नेश कुमार सुबह दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। वह वहां चालक की नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार रत्नेश अपने साथ कमरे का किराया और खाने-पीने के खर्च के लिए 10 हजार रुपये तथा मोबाइल लेकर गया था। बताया गया कि अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर रजलामऊ के सामने किसी अज्ञात वाहन चालक ने युवक को सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से युवक को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। युवक की मां नन्ही देवी ने बताया कि बेटे के पास रखे दस हजार रुपये और मोबाइल फोन गायब हैं। उन्होंने आशंका जताई कि जहर खिलाकर उससे लूटपाट की गई है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें