छिबरामऊ। कोरोना संक्रमण की रोकथाम व आमजन को जागरूक करने को अभियान शुरू किया है। पालिका अध्यक्ष ने सबसे पहले कर्मियों को कोरोना से बचाव की शपथ दिलाई। यह पालिका कर्मी अब लोगों को भी जागरूक करेंगे।
नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष राजीव दुबे व ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शपथ में सामाजिक दूरी का ध्यान रखने, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने, बार-बार साबुन से हाथ धोने के संकल्प हैं। इस दौरान सफाई लिपिक राजीव दुबे, बाल गोविंद, नीरज मिश्रा, अभय त्रिपाठी, संजय राजपूत, अमरदीप, ठेकेदार ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, टप्पू सहित कई पालिका कर्मी मौजूद रहे।