फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहीं कराएं इलाज, बाहर न जाएं जनाब

Sun, 03 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सौ शैया अस्पताल आखिरकार लंबे अरसे के बाद बनकर तैयार हो गया। नए वर्ष में क्षेत्र के लोगों को इस अस्पताल की सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को जहां तमाम सहूलियत मिलेंगी, वहीं उन्हें अन्य जनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


उन्हें यहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पूरा उपचार मिलेगा। अत्याधुनिक तकनीक से बने सौ शैया अस्पताल का इसी माह उद्घाटन होने की उम्मीद की जा रही है। लोग कयास लगा रहे हैं कि अस्पताल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराया जाएगा।

नगर से तीन किमी की दूरी पर स्थित ग्राम नगला दिलू में मार्च 2013 से शुरू हुए सौ शैया के अस्पताल, नर्सेज हास्टल एवं आवासीय भवन का निर्माण दिसंबर 2015 में पूरा होना था। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा अस्पताल का निर्माण कार्य समयानुसार पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन


लगभग 3195.23 लाख रुपये लागत से तैयार हुए हास्पिटल का अब सिर्फ उद्घाटन होना ही शेष बचा है। उद्घाटन होते ही क्षेत्रवासियों का नए साल की सौगात मिल जाएगी। अस्पताल के हर वार्ड में छह-छह वेडों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ओटी पूरी तरह तैयार हो चुकी है।

लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए अब सिर्फ आरओ मशीन लगने का काम शेष रह गया है। जिसका कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन के अलावा अन्य मशीनों की भी फिटिंग कर दी गई है। इसके साथ ही वहां की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अस्पताल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

सुविधा के लिए अस्पताल में लिफ्ट का काम पहले ही पूरा कर दिया गया था। अस्पताल पूरी तरह तैयार हो जाने से अब नगरवासियों के साथ ही क्षेत्र के लोगों को बहुत शीघ्र ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी। जिससे मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने आए स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया था कि सौ शैया अस्पताल बहुत शीघ्र शुरू हो जाएगा। दवाएं, उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है।

इसके साथ की ही अन्य जनपदों से भी विशेषज्ञ डाक्टरों की यहां पोस्टिंग की जा रही है। सभी तैयारियों पूरी होने के बाद अब सिर्फ इसका उद्घाटन होना ही शेष रह गया है। इस बात को लेकर लोगों में चर्चा है कि इस माह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका उद्घाटन करने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें