फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न मिलने से संविदाकर्मी भड़के

Sun, 03 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
33/11 विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों को पिछले छह माह से भुगतान नहीं मिला है। पीड़ित कर्मियों ने भुगतान की मांग को लेकर हंगामा करते हुए फीडर बंद कर आपूर्ति ठप कर दी। मौके पर पहुंचे जेई ने समझाबुझाकर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र पर अवनीश कुमार, अनूप कुमार और अभिषेक कुमार संविदा पर तैनात हैं। तीनों ने बताया कि उन लोगों को पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई बार समस्या से अफसरों को अवगत कराया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तीनों ने परेशान होकर फीडर बंद कर आपूर्ति ठप कर दी।

जब इसकी जानकारी जेई रामकुमार यादव को हुई तो वह बिजली घर पहुंचे और अफसरों को जानकारी देते हुए संविदा कर्मियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर बकाया का भुगतान करवा दिया जाएगा। जेई के आश्वासन पर संविदा कर्मियों ने आपूर्ति बहाल कर दी। उन्होंने चेतावनी दी यदि तीन दिन के अंदर भुगतान नहीं मिला तो एक बार पुन: आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें