परियोजना निदेशक ने बीडीओ को एक पखवाड़े के अंदर वर्ष
14-15 के अधूरे इंदिरा आवासों का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
ताकि शासन को प्रगति आख्या भेजी जा सके। ज्ञात हो कि वर्ष 14-15 में इंदिरा
आवास के लिए जो लाभार्थी चयनित हुए थे। उनको प्रथम किश्त तो मिल गई थी, पर
दूसरी किश्त के लिए उनको महीनों इंतजार करना पड़ा था।
कई बार लिखापढ़ी के
बाद उन्हें करीब डेढ़ माह पहले दूसरी किश्त की धनराशि रिलीज की गई। इसके
अलावा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की धनराशि भेजी गई। स्वयं के मकान में
मनरेगा से कार्य करने पर 14 हजार 900 रुपये की धनराशि भेजी गई। इसके
बावजूद अभी करीब एक सैकड़ा इंदिरा आवासों का कार्य अधूरा है।
पंचायत चुनाव
के चलते आवासों की मानीटरिंग सही ढंग से नहीं हो पाई है। परियोजना
निदेशक एके सिंह कुशवाहा ने कहा कि करीब 2600 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो
चुका है। बीडीओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह इंदिरा आवासों की
मानीटरिंग कर एक पखवाड़े के अंदर हर हाल में आवास का निर्माण पूर्ण करा
लें, ताकि शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जा सकी। जो लाभार्थी निर्माण कार्य
में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके साथ कड़ाई से पेश आया जाए।
कहा कि जिन
लाभार्थियों को द्वितीय किश्त दी गई है, सभी निर्माण कार्य में लगे हुए
हैं। ग्राम सभाओं में पंचायत चुनाव के चलते कुछ लापरवाही हुई है। हालांकि,
अब चुनाव खत्म हो गया है। बीडीओ को भी निर्देश दे दिए हैं और उम्मीद है कि
जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।