वीवीके इंटर कालेज त्यौर में टीचरों और
छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर प्रदूषण की रोकथाम का संकल्प लिया। इस दौरान
परिसर में कई किस्मों के पौधे लगाए गए।
वनस्पति विज्ञान के टीचर
सुरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रदूषण के बारे में
वृक्षों के महत्व को समझाया और कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने को
हमारे जीवन में पेड़ पौधों की महती जरूरत है। हम सभी को यह संकल्प लेना
चाहिए कि कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी बेहतर देखभाल करे।
इस मौके पर
कालेज के टीचरों और छात्र-छात्राओं ने वट वृक्ष, अशोक, चीनी, अमरूद, कंजी,
गोल्ड मोहर, बेल आदि छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर पवन
कुमार, भानू, रामचंद्र, रनवीर सिंह, अनूप कुमार, सत्यनारायण, गणेश शंकर,
वृज मोहन आदि मौजूद थे।