एसपी के निर्देश पर अर्धसैनिक बलों के साथ प्रमुख
संपर्क मार्गों, चौराहों, तिराहों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 39 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।
शुक्रवार
को कोतवाली पुलिस ने नगर के पश्चिमी बाईपास, पूर्वी बाईपास, फर्रुखाबाद
चौराहा, विशुनगढ़ तिराहा, सौरिख रोड तिराहा और नगरपालिका तिराहा पर विशेष
रूप से वाहन चेकिंग का सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान अर्धसैनिक बलों
की मौजूदगी से लोगों में हड़कंप मच गया।
बाइक चालक मेन रोड छोड़कर गलियों
में बचते-बचाते चक्कर काटते देखे गए। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस
अधिकारियों ने दो सैकड़ा से भी अधिक वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 39
वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने
बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।