फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों से चलना हुआ दुश्वार

Thu, 17 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीप अड्डा से पुराने किला तक जाने वाली डामर सड़क की हालत बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों में जलभराव और कीचड़ से लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अभी सड़क बने महज दो वर्ष ही बीत पाए हैं और हालत ऐसी हो गई है, जैसे सड़क का कभी निर्माण ही न कराया गया हो।
विज्ञापन


ज्ञात हा कि कस्बे में दो वर्ष पहले जीप अड्डा तिराहे से लेकर पुराने किला तक डामर सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क की गुणवत्ता में इस कदर अनदेखी की गई है कि अभी महज दो साल बीत पाए हैं और सड़क की हालत खस्ताहाल हो गई है। सड़क कई जगह से उखड़ गई है।

इसके साथ ही कई स्थानों पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था ठीक तरह से न होने के कारण नालियां का कीचड़युक्त गंदा पानी अब सड़क पर ही भर जाता है। सड़क पर जलभराव हो जाने से राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


योगेश शाक्य, आछेलाल वर्मा, राजीव कुमार, संतोष बाथम समेत कई लोगों ने दुर्दशाग्रस्त मार्ग दोबारा बनाने की मांग को लेकर कई बार शिकायती पत्र अफसरों को दिए, पर उनकी समस्या को अनसुना कर दिया गया। इसके साथ ही नालियों का निर्माण कराने को लेकर प्रधान से भी कहा गया था।

पर आज दिन तक कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया, जिससे वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कस्बे के लोगों ने कहा कि अगर उन्हें शीघ्र ही इस समस्या से निजात न दिलाई गई तो वह लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें