ग्राम कुंवरपुर लोधपुर की नवनिर्वाचित प्रधान के पति
बंटू उर्फ श्यामबाबू समेत 24 अन्य लोगों को नामजद करने के साथ ही 40 अज्ञात
के खिलाफ बलवा, आगजनी की पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद
से गांव से लोग पलायन कर गए हैं।
गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय गांव पहुंची और महिलाओं के साथ
बैठकर समस्याएं सुनीं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, विवेक
दुबे, रवीशंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। उधर, बसपा के पूर्व विधायक ताहिर
अली सिद्दीकी जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शाक्य ग्राम कुंवरपुर लोधपुर के
पीड़ितों से जाकर मिले।
पुलिस की दहशत से गांव के लोग खेतों में इधर-उधर
छिपे हुए थे। पूर्व विधायक के आने की जानकारी होते ही गांव से दूर ग्रामीण
मिले और उन्हें अपनी व्यथा बताई। पूर्व विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनकी
लड़ाई में वह उनके साथ हैं। इस दौरान ब्रजपाल शाक्य, बीनू शाक्य, छोटे
मिस्त्री आदि मौजूद थे।