सौरिख से वापस लौट रहे बैंककर्मी से ककरैया बंबा के
पास बाइक सवार बदमाशों ने बाइक लूट ली। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दहशत
फैलाने को फायरिंग की।
तिर्वागंज निवासी अभिषेक कुमार एक निजी बैंक में
फील्ड सेल्स आफीसर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वह किसी काम से सौरिख
गए थे। वापस लौटते समय जब ककरैया बंबा के पास पहुंचे तभी तीन बाइक सवार
बदमाश लाल रंग की बाइक से आए और अभिषेक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बदमाशों
ने उसकी बाइक अपने कब्जे में ले ली और तमंचे से दो फायर किए। बदमाशों ने
मोबाइल छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। डरे
बैंककर्मी ने घटना की सूचना खड़िनी चौकी को दी। सूचना पर पुलिस पीड़ित को
घटनास्थल पर लेकर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।