फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक बूथ पर किसी ने नहीं लगवाई वैक्सीन, पूरे दिन महिलाओं के आने का इंतजार करता रहा स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना वैक्सीन लगवाने में महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में पिंक बूथ बनाए गए हैं। यहां पूरे दिन स्टाफ महिलाओं के आने का इंतजार करता रहा। शाम तक कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जिले की महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शासन के निर्देश पर विशेष बूथ तैयार किए गए हैं। इन पर केवल महिलाओं को ही वैक्सीन लगाई जानी है। जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में बूथ बनाए गए हैं। बुधवार को वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल के बूथ के लिए सात महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। तीन महिला स्टाफ की ड्यूटी इस कार्य के लिए लगाई गई थी। सुबह बूथ खोल दिया गया। स्टाफ इंतजार करने लगा। शाम पांच बजे तक कोई नहीं पहुंचा।
यही हाल मेडिकल कालेज का रहा। यहां पर भी किसी महिला ने वैक्सीन नहीं लगवाई। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि किसी कारण से महिलाएं नहीं आई होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें