सौरिख। मवेशियों की खाल से भरी पिकअप को मंगलवार देर रात पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है। पशु चिकित्साधिकारी ने खालों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
सौरिख के मोहल्ला सुभाष नगर में मंगलवार देर रात करीब एक बजे मवेशियों की खाल से भरी पिकअप खड़ी होने की पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाल से भरी पिकअप को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने मामले की जानकारी पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. मेहर सिंह को दी। पशु चिकित्साधिकारी ने खाल के सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा प्रयोगशाला में भेज दिया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चलेगा कि खाल भैंस की हैं या गाय की और कितने दिन पुरानी हैं।