फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर लगी सब्जी की दो दुकानों से प्याज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्याज की बढ़ रही कीमतों के बीच चोरी का भी मामला सामने आया है। फुटपाथ की दो अस्थायी सब्जी दुकानों से चोरों ने रात में प्याज चोरी कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटरा गांव निवासी तुलसीराम और नसरापुर निवासी पृथ्वीराज तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर कलक्ट्रेट रोड के पास फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाते हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे दोनों दुकानदार बची हुई सब्जियों को तिरपाल से ढककर घर चले गए। सुबह आए तो प्याज गायब मिला। चोरों ने तुलसीराम की दुकान से 20 किलो और पृथ्वीराज की दुकान से करीब 15 किलो प्याज पार कर दिया। अन्य सब्जियां नहीं ले गए।
विज्ञापन

दुकानदार तुलसीराम ने बताया कि प्याज चोरी करने के बाद चोर तिरपाल से सब्जियों को पहले की ढककर चले गए। प्याज की बढ़ी कीमतों के चलते चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें प्याज चोरी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें