फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र से इलाज के पोस्टर में लगाई पूर्व चेयरमैन की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तंत्र-मंत्र से इलाज और वशीकरण करने के प्रचार पोस्टर में पूर्व चेयरमैन की फोटो देखकर लोग चक्कर में पड़ गए। जानकारी होने पर पूर्व चेयरमैन ने एक व्यक्ति के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के हाजीगंज मोहल्ले में रहने वाले हाजी रईश अहमद पुत्र मो. सईद कन्नौज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हैं। दो दिन पहले उनके समर्थकों ने फोन कर बताया कि तंत्र-मंत्र कर इलाज और किसी को वशीकरण करने के बस और ट्रेनों में पोस्टर लगे हैं। इनमें उनकी फोटो है। शनिवार को हाजी रईश अहमद ने बाबा समीर निवासी अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में फोटो का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वह सोशल साइट पर सक्रिय है। बाबा समीर उनकी फोटो लगाकर तंत्र-मंत्र से इलाज का प्रचार कर रहा है। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें