फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेतों की ओर गई किशोरी को युवक ने दबोच लिया। गर्दन पर चाकू लगाकर मक्के के खेत में युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

इलाके की एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कौशल पुत्र शिव बालक निवासी जलालपुर पंचमा के खिलाफ 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि 31 मई की दोपहर बेटी खेतों की ओर गई थी। तभी कौशल ने उसे मक्का के खेत में दबोच लिया। गर्दन पर चाकू लगा कर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करते समय उसने वीडियो बना लिया। घर लौटने पर बेटी ने घटना बताई। शिकायत पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें