फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन न करने पर किशोरी ने प्रेमी के घर किया हंगामा, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। प्रेमी ने एक दिन फोन नहीं किया तो किशोरी खफा हो गई। उसने रात में प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए हैं। अब बात करने से कतरा रहा है। पहले हर दिन फोन करता था। आज नहीं किया। वहीं पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। यहां समझौता हो गया।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के एक गांव की किशोरी व कोतवाली इलाके के किशोर में कई साल से फोन पर बातचीत हो रही है। किशोरी के मुताबिक प्रेमी हर दिन फोन पर बात करता था। शुक्रवार को फोन नहीं किया। इससे वह रात 11 बजे किशोर के दरवाजे पर पहुंच गई। यहां वह हंगामा करने लगी। हंगामे से मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद किशोर को हिरासत में ले लिया। किशोरी ने बताया कि छह साल से दोनों के बीच फोन पर बातचीत हो रही है। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। शादी के लिए किशोर के परिजन तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ने समझौता कर लिया है। किशोरी कोई कार्रवाई नहीं चाहती थी। इससे किशोर को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें