फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस अधिकारी बनकर ट्रैक्टर ले गए बदमाश, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। किराये पर गेहूं के पैकेट लादने जा रहे चालक को फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बता कर बदमाश ट्रैक्टर ले गए। पुलिस को इस मामले की तहरीर बुधवार रात दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

कोतवाली गुरसहायगंज के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि चाचा ओम प्रकाश गुप्ता के नाम महेंद्रा ट्रैक्टर था। मंगलवार शाम चार बजे तमियामऊ निवासी चालक गुड्डू उर्फ हरमोहन तालग्राम के एक आढ़त से किराये पर गेहूं पैकेट लादने जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर थाना तालग्राम के पलरी अंडरपास के करीब इंडिका कार सवार चार लोगों ने ट्रैक्टर रोक लिया। चालक को नीचे उतार दिया। इन्होंने खुद को फाइनेंस अधिकारी बताया। ट्रैक्टर पर फाइनेंस के रुपये बकाया बताकर मालिक से बात कराने के लिए कहा। तभी एक व्यक्ति ने ट्राली खोल दी। वह ट्रैक्टर लेकर थाने की ओर चला गया।
फाइनेंस कंपनी से पूछताछ में ट्रैक्टर ले जाने से साफ मना कर दिया गया। तलाश के बाद भी इनका पता नहीं चला। इसके बाद मनोज कुमार ने ट्रैक्टर लूट की तहरीर थाने में दी। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि एसआई नन्हेंलाल को मामले की जांच दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें