फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
निधि की मौत पर रोते बिखलते परिवार के लोग। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सौरिख। भटपुरी गांव में युवती का शव फांसी पर लटका मिला, परिवार के लोग गांव में ही तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव के शिवराज सिंह यादव मंगलवार को पत्नी सुशीला देवी व परिवार के साथ गांव में ही तिलक समारोह में गए थे। घर पर उनकी बेटी निधि (21) अकेली थी। रात में परिवार के लोग लौटे तो निधि फांसी पर लटकी थी। परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि निधि पांच भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी। स्नातक निधि मानसिक रूप से बीमार थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। उन्होंने युवती मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें