फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद की फर्जी आईडी चलाने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। पूर्व सांसद डिंपल यादव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने वाले पर अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इससे सपाइयों में नाराजगी है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अभद्र टिप्प्णी के मामले में सपा नेताओं ने कोतवाल को ज्ञापन और प्रार्थना देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी। 23 जून को शोभित प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह से शिकायत की लेकिन पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि थाने और एसपी को प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन तो दे रहे हैं लेकिन कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अगर जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई सपाई आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कहा कहना है कि सर्विलांस टीम से जांच कराई जा रही है। प्राथमिक जांच में फर्जी फेसबुक आईडी किसी अन्य जनपद से आपरेट होने की जानकारी मिली है। सपा नेताओं ने ज्ञापन दिया था, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें