फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिकों को समझाया चुनावी नियम

Tue, 27 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति में चल रहे पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण में कर्मियों को चुनाव कराने के नियम और तरीके बताए गए। चेतावनी दी गई है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौथे चरण में उमर्दा और हसेरन ब्लाक में चुनाव होना है। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से वोट देने के लिए निर्धारित किए गए पहचान पत्र विकल्प देखने के बाद ही वोट डलवाएं। आधारकार्ड में उम्र का भी ध्यान रखा जाए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन भी करें।

मतदाता की अंगुली पर अमिट स्याही भी सही जगह लगाई जाए। मंगलवार को भी तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुछ गैरहाजिर कार्मिकों को 27 अक्तूबर के प्रशिक्षण में आने के निर्देश दिए गए हैं। उध्ार, विकास भवन सभागार में रोजगार सेवकों को कैमरे बांटे गए।
विज्ञापन


यह रोजगार सेवक उमर्दा व हसेरन में होने वाले पंचायत चुनाव की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करेंगे। इनको अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर लगाया गया है। डीसी मनरेगा इंद्रपाल सिंह यादव की देखरेख में कैमरा वितरण का क्रम  चला। उनको कैमरा चलाने की प्रक्रिया भी बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें