फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल में साड़ी फंसने से महिला की मौत

Tue, 27 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सतवारी गांव में ट्यूबवेल में साड़ी फंसने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


सतवारी गांव निवासी रामप्यारी (52) पत्नी बालकराम दोहरे सोमवार को सुबह घर के बाहर लगे ट्यूबवेल से भैंसों के लिए हौज से पानी ले रही थी। पानी लेकर साफ्टीन के पास से महिला निकल रही थी। जिससे उसकी साड़ी उसमें फंस गई। साड़ी फंसते ही महिला नीचे गिरी और घूमने लगी।

जब तब आसपास के लोग दौड़े तब तक उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अन्य लोग भी गमगीन हो गए। कई अन्य का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें