फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इत्र उद्योग पर दोहरी मार, निर्यात अटका और मांग घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। वैश्विक तनाव और बाजार की सुस्ती के कारण कन्नौज का प्रसिद्ध इत्र उद्योग इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है। शनिवार को राज्य कर कार्यालय में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान इत्र कारोबारियों ने अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। विभागीय अधिकारियों और उद्योग के दिग्गजों के बीच संकट से उबारने, कर अनुपालन और राजस्व बढ़ाने पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

द अतर्स एंड परफ्यूमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बैठक में वैश्विक और घरेलू मोर्चे पर आ रही दिक्कतों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव (खाड़ी संकट) के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारा निर्यात प्रभावित हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पान मसाला उद्योग से जुड़े नए कर नियमों के चलते कंपाउंड, अतर, एसेंशियल ऑयल और केमिकल्स की घरेलू मांग भी धड़ाम हो गई है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि कन्नौज में औद्योगिक क्षेत्र का अपेक्षित विस्तार नहीं हो पा रहा है। इससे भविष्य में यहां से निवेश और उद्योगों के पलायन की गंभीर आशंका खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि उद्योग को इस दोहरी चुनौती से निपटने के लिए तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने कर नियमों और अनुपालन को लेकर व्यापारियों की शंकाओं को दूर किया। उपायुक्त राज्य कर मोहम्मद नाजिम ने स्पष्ट किया कि जिन व्यापारियों का मासिक कारोबार 50 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें नियमानुसार अपनी कुल कर देयता का एक प्रतिशत नकद जमा करना अनिवार्य है। उपायुक्त राजीव त्यागी ने छोटे व्यापारियों और तेजी से उभर रहे ई-कॉमर्स कारोबारियों को कर नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। सहायक आयुक्त मनीष कुमार राय ने कारोबारियों की कई तात्कालिक समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें