नवीन मंडी समिति पहुंचकर डीएम ने धान खरीद क्रेंदों
का औचक निरीक्षण किया। दो केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। उनके स्पष्टीकरण
तलब किया गया है।
इसके अलावा सफाई व्यवस्था भी रखने के निर्देश
उन्होंने दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डीएम अनुज झा के
निरीक्षण में क्रय केंद्र प्रभारी गोरखनाथ यादव व विजय कुमार शुक्ल
अनुपस्थित मिले। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई और दोनों प्रभारियों से
स्पष्टीकरण भी मांगा। इसके अलावा धान खरीद की नियमित समीक्षा करने के
निर्देश भी उन्होंने दिए।
डिप्टी आरएमओ से कहा कि केंद्रों पर आने वाली धान
की हैंडलिंग, उतार-चढ़ाव की व्यवस्था समुचित रूप से की जाए। केंद्रों की
सफाई के अलावा वहां तौल का कांटा आदि जरूरी उपकरण मौजूद रहें। उधर, कुछ
केंद्रों पर डीएम को गंदगी भी मिली। उन्होंने समय से केंद्र खोलने और
प्रभारियों को मौजूद रहने के निर्देश भी दिए और आरटीजीएस के माध्यम से
तत्काल दूसरे दिन धनराशि किसान के खाते में भेजने की बात भी कही।
एडीएम
संतोष कुमार वैश्य की अनुमति के बाद ही प्रभारियों को केंद्र छोड़ने के
निर्देश डीएम ने दिए। सरकारी रेट 1410 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ही
खरीद करने की बात भी कही।