फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Mon, 15 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह 10 बजते ही बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। गर्मी के चलते दुकानदार समय दुकान भी नहीं खोल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रात की गर्मी से अभी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से गर्मी और उसम के चलते जीटी रोड, तिर्वा रोड, शहर कन्नौज रोड, मकरंदनगर रोड, स्टेशन रोड पर सन्नाटा छाया रहा। एक दो वाहन ही दोपहर को निकलते दिखाई दिखे। तिर्वा रोड पर प्राइवेट वाहन भी नहीं दिखाई दिए। पछुआ हवाओं के चलते मवेशी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। धूप व गर्मी से बचने के लिए सड़कों पर निकले आवारा जानवर पानी व नाली के आसपास ठंडे स्थान पर बैठे दिखाई दिए।

मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को बाजार का खुला सामान न खाने की सख्त हिदायत दी है। बच्चों के खानपान में विशेष संयम बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि  पिछले साल सालों में सर्वाधिक गर्मी रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को दिन की गर्मी में कुछ राहत मिलेगी। वहीं, 17 मई की रात गर्म रहेगी। इसके बाद रात के तापमान में भी गिरावट होगी। 18 मई की शाम को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें