फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भीड़ नियंत्रित करने को बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 15 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने और जांच कराने के लिए मारामारी मची रही। भीड़ को नियंत्रित करने में अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी के पंजीकरण कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ अनियंत्रित देख पुलिस बुलानी पड़ी। जिला अस्पताल चौकी से पहुंची पुलिस ने मरीजों व तीमारदारों को समझा कर कतार में खड़ा कराया। घंटों मशक्कत के बाद लोगों ने अपने पर्चे बनवाए। इसी तरह की धक्कामुक्की मरीजों को डाक्टर के पास भी अपने नंबर के लिए करनी पड़ी। डाक्टरों ने मरीजों के पर्चे जमा कर लिए। दवा काउंटर पर भी धक्कामुक्की होती रही।

अधिकारियों की माने तो 500 से 700 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। रविवार को अस्पताल बंद रहने के कारण सोमवार को कुछ मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह का कहना है कि मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए सभी चिकित्सकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वह मरीजों के बेहतर तरीके से देखें। अधिक मरीज हो जाने पर सभी के पर्चे जमा करा लें, बाद में एक-एक मरीज का नाम पुकार कर उसे देखें। इस व्यवस्था से मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। सभी डाक्टरों को कहा गया है कि वह ओपीडी में सुबह से दो बजे तक बैठें।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड पर्ची आज, चेकअप 20 दिन बाद
कन्नौज। जिला अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की बेहतर व्यवस्था है। सोमवार को जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड में नई व्यवस्था देखने को मिली। यहां आने वाले मरीजों को 20 दिन बाद आने के लिए लिखा जा रहा है। इस कारण उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस तरह के मरीजों का एक रजिस्टर तैयार किया गया है। समय आने पर संबंधित मरीजों को आवाज लगा कर बुलाया जाता है। संबंधित चिकित्सक का कहना है कि क्षमता से अधिक मरीज आने से दिक्कतें हो रही हैं। इसी लिए मरीजों को समय दिया जा रहा है। जो मरीज गंभीर होते हैं, उन्हें तत्काल सेवा दी जाती है।

बोले जिम्मेदार
जिला अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। दवाइयां खत्म होने से पहले खरीद के लिए लिखा पढ़ी की जाती है। एक या दो दिनों में सभी दवा उपलब्ध हो जाएंगी।- डा. सीपी सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें