फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर जाम से लोग बेहाल

Sun, 04 Oct 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
साकार विश्व हरि के प्रवचन सुनकर लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जीटी रोड जाम हो गया। करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान हजारों यात्री परेशान रहे। वहीं पूरे दिन सवारियां ढोने वाले टैक्सी चालकों से सेवादारों की झड़पें भी हुईं। भीड़ के कारण आवागमन की व्यवस्था संभाल पाने में पुलिस के इंतजाम फेल हो गए।
विज्ञापन


तालग्राम रोड पर क्रीड़ा मैदान पर साकार विश्व हरि के कार्यक्रम स्थल पर सत्संग सुनने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धूप व खुले आसमान के नीचे बैठकर प्रवचन सुने। विनोद कुमार ने बताया कि 600 सीलिंग का पांडाल लगाया जा चुका है। श्रद्धालु शाम से ही आने लगते हैं। पूरी रात व दिन में दोपहर 12 बजे तक लोग आते रहते हैं।

भीड़ अधिक होने के कारण जीटी रोड की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। श्रद्धालुओं को लाने के लिए टैक्सी चालकों की भी लाइन लग जाती है। वहीं किराए को लेकर भी जमकर बार-बार कहासुनी हुई। रविवार को जाम की सूचना पाकर पुलिस व पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद वाहनों को सीधा कराकर  जाम खुलवाया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज सरायप्रयाग वीपी सिंह, मोबाइल  पुलिस व पीएसी के जवान यातायात व्यवस्था सामान्य करने में पसीने से लथ-पथ  हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें