जन शिक्षा समिति कानपुर प्रांत की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 14 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। दौड़, कूद, कबड्डी, खोखा, बैडमिंटन, कुश्ती आदि खेलों में खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया।
शिशु वर्ग में 50 मीटर दौड़ में अंकित कन्नौज ने प्रथम, अनुज चित्रकूट ने दूसरा, प्रशांत इटावा ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में बालक धीरज झांसी ने प्रथम, रमन कानपुर ने द्वितीय, इरफान कन्नौज ने तृतीय स्थान पाया। रिले रेस में कन्नौज प्रथम, झांसी द्वितीय व चित्रकूट के बच्चे तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं की 50 व 400 मीटर दौड़ में माधुरी इटावा प्रथम, रजनी वर्मा कन्नौज द्वितीय, वंदना बांदा ने तृतीय स्थान पाया।
30 किग्रा भार वर्ग कुश्ती में सुब्रत कन्नौज प्रथम, 40 किलो बार वर्ग में झांसी के छात्र ने पहला स्थान हासिल किया। शिशु वर्ग ऊंची कूद में रजनी कन्नौज पहले, सविता झांसी दूसरे स्थान पर रही। 600 मीटर बाल वर्ग दौड़ में राहुल हमीरपुर ने प्रथम, अमित जालौन ने द्वितीय स्थान पाया। बालकों की बाधा दौड़ में हेमंत हमीरपुर ने प्रथम, अशोक चित्रकूट ने द्वितीय, रोहित इटावा ने तृतीय स्थान पाया।
बालिकाओं की रिले रेस में बांदा प्रथम, इटावा द्वितीय, झांसी तृतीय स्थान पर रहा। बाधा दौड़ में प्रतीक्षा इटाव प्रथम, अंशिका कन्नौज द्वितीय, शिवानी बांदा तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में दीक्षा कन्नौज प्रथम, शीलू बांदा द्वितीय रही। चक्का फेंक में अलका कन्नौज प्रथम, सोनी इटावा द्वितीय रही।
सुबह उद्घाटन मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी के प्रधानाचार्य एम. सक्सेना ने किया। उन्हें शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। खेलकूद कार्यक्रम की अध्यक्षता जन शिक्षा समिति कथानपुर के उपाध्यक्ष रज्जनलाल मिश्रा ने की। प्रतियोगिता आयोजन में प्रदेश निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, प्रदेश शारीरिक प्रमुख वीरेश, कानपुर संभाग के संभाग निरीक्षक शिवशंकर, बुंदेलखंड के संभाग निरीक्षक सूरजदीन ने अहम भूमिका निभाई।
सभी खिलाडिय़ों को नदसिया की बालिका आकांक्षा त्रिपाठी ने खेल भावना की शपथ दिलाई। इस मौके प्रधानाचार्य प्रताप नरायन मिश्र, छुन्नूलाल कनौजिया, प्रभूदयाल, लालाराम, अरुण प्रकाश, बलवीर सिंह, नागेंद्र प्रताप, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।