फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की घड़ी में राहत पहुंचाने में जुटी 112

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना वायरस से जंग के बीच मुसीबत से जूझ रहे लोगों के लिए डायल 112 मसीहा बनकर सामने आई है। पुलिस लॉकडाउन में किसी के घर भोजन, राशन तो किसी के घर सिलिंडर पहुंचा रही है।
विज्ञापन

रविवार को 112 कंट्रोल रूम में 45 जरूरतमंदों ने फोन कर मदद की गुहार लगाई। लॉकडाउन में बच्चों के भूखे होने की गुहार पर टीम खाना लेकर पहुंची। घरों में अकेले रह रही महिलाओं ने एजेंसी से सिलिंडर दे जाने की बात कही।
छिबरामऊ के फतेहनगर निवासी कॉलर अल्का ने बताया कि घर में राशन नहीं है और बच्चे भूखे हैं। इस पर पीआरवी 1643 के कमांडर अनिरुद्घ कुमार और महिला सिपाही मधु कुमारी भोजन लेकर पहुंची।
विज्ञापन

कुंवरपुर जनेऊ सिकंदरपुर में रहने वाली प्रीती देवी ने फोन कर बताया कि घर में खाने को नहीं है। चार बच्चे भूख से तड़प रहे हैं। इस पर सिपाही ओम प्रकाश और महिला सिपाही नीलू खाना और राशन का प्रबंध कर पहुंचे।
शेखाना मोहल्ले में रहने वाली नूरबानो और मकरंदनगर निवासी नेहा ने फोन कर सिलिंडर न होने की गुहार लगाई। नोडल अधिकारी बलराम मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन में भोजन, राशन और सिलिंडर न होने की काल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें